IPL-8 : बैंगलोर के सामने जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी मुंबई

लगातार पांच जीत हासिल कर प्लेऑफ उम्मीद मजबूत कर चुकी मुंबई इंडियंस टीम रविवार को वानेखेड़े स्टेडियम के घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 46वां मैच खेलने उतरेगी। मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में 12 अंक हो गए हैं, तथा वह अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स एक स्थान नीचे पांचवें पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में पाच में जीत हासिल की है और टीम के कुल 11 अंक हैं।

दोनों टीमें ने इससे पूर्व 19 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस 18 रनों से विजयी रहे थे। मुंबई इंडियंस की शुरुआत मौजूद संस्करण में बहुत निराशाजनक रही, लेकिन टीम ने शुक्रवार को सुपर किंग्स को हराकर दर्शाया कि वह अब अपनी पूरी लय में लौट चुकी है। दूसरी, ओर रॉयल चैलेंजर्स ने भी बुधवार को किंग्स इलेवन को 138 रनों के विशाल अंतर से हराया। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस मैच में 117 रनों की आतिशी पारी खेली।

मुंबई इंडियंस में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वापसी कर सकते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने मुख्य चुनौती गेल से निपटने की होगी। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुए पूर्व के मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का ही पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच हुए 15 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस नौ बार जीत हासिल करने में कामयाब रहा है। रॉयल चैलेंजर्स ने छह जीत हासिल की है।

Related News