18 वर्ष का हुआ गूगल

न्यूयॉर्क​ : दरअसल गूगल का सफर 18 वर्ष का हो चुका है। आज गूगल ने विशेष तरह से अपने डूडल को सजा लिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने गूगल के जन्मदिन को 7 सितंबर बताया तो कुछ का कहना था कि गूगल 27 सितंबर को 18 साल का होगा। गौरतलब है कि गूगल ने अपना पहला जन्‍मदिन 7 सितंबर, 1998 को मनाया था।

दरअसल 4 सितंबर को गूगल विश्व के सामने आया था। वर्ष 2005 में 27 सितंबर को गूगल का जन्मोत्सव मनाया गया। गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा की गई थी। सर्च इंजन का निर्माण करने का उद्देश्य एक स्थान की जानकारी को कई लोगों तक पहुंचाना और आपसे में पलभर में ही बहुत दूर बैठे व्यक्ति से संपर्क करना था।

इसका प्रारंभिक नाम तो बैकरब था। 15 सितंबर 1997 को गूगल के डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया। दरअसल गूगल का प्रारंभ एक छोटे से कन्सेप्ट से हुआ था। मगर अब यह एक बेहद लोकप्रिय सर्च इंजन हो गया।

सोशल मीडिया की ये जानकारी Google भी नही बता पायेगा

गूगल का Internet Balloon ऐसे रहता है स्थिर

Related News