हमीरपुर। उत्तरप्रदेश के हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के अकौना गांव में चुनावी रंजिश में फायरिंग हो गई। फायरिंग के चलते तीन लोगों की जान चली गई। दरअसल दोनों पक्षों में जो विवाद हुआ वह चुनाव को लेकर था। दरअसल प्रधान के चुनाव में हार जाने पर हारने वाले उम्मीदवार के पति और पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह समर्थकों के साथ ग्राम की महिला प्रधान जुलैखा के यहां पहुंच गए। वे यहां पर प्रधान के पति महबूब से बात करने आए थे लेकिन वे यहां नहीं मिले। गौरतलब है कि हमीरपुर के जिस क्षेत्र में वे महबूब को खोजते हुए पहुंचे थे वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में हारने वाली उम्मीदवार के पति महेंद्र सिंह और उनके साथियों ने महबूब को लेकर जानकारी ली। जब महबूब वहां नहीं मिले तो आरोपियों ने मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते मजदूर बाबूलाल, धनीराम और लोधी की मौत हो गई। गोलीबारी के चलते परमेश्वरी उर्फ खिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। खिल्लू को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान लालदिमान के रिश्तेदार हरचरन और करन, भतीजे जितेंद्र व महेश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर दिया गया है। गोलीबारी के बाद आरोपी फरार हो गए। अब फरार लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। संदेह के चलते पुलिस ने कर दी फायरिंग, युवति की मौत व अन्य घायल भारत की जवाबी कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान, रुक गई फायरिंग शादी में साध्वी ने की फायरिंग, एक की मौत, कई