यह गाना हनी सिंह के लिए बहुत खास है.....

आपको बता देेे कि सिंगर-रैपर यो यो हनी को काफी समय से कही देखा नही गया था। तीन से चार महीने बीत गये पर उन्होने अभी तक कोई गाना भी नही गाया था। तथा उनको लेकर नई नई बातें की जा रही थी व पूर्व में सिंगर यो यो हनी सिंह ने इस दौरान अपने साथ घटित हुई हर बात व उस समय की बीमारी के बारे में विस्तार से वर्णन किया है. हनी सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि में उस समय 'बाइपोलर डिसऑर्डर' नाम की बीमारी से बुरी तरह से ग्रस्त था।  

यह बीमारी दिमाग से जुड़ी हुई ऐसा मेंटल डिसऑर्डर है जो डिप्रेशन और मूड में कई तरह के बदलाव के कारण होता है. इसी बीमारी की वजह से हनी सिंह ने लंबे अरसे से अपने करियर से ब्रेक ले लिया था. तथा सुनने में आ रहा है कि मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है।

जिसकी प्रेरणा उन्हें जीवन के संघर्ष भरे दौर से मिली। बताया जाता है कि हनी सिंह जब 'बाइपोलर डिजॉर्डर' (अवसाद की एक अवस्था) से गुजर रहे थे तो उन्होंने कई कविताएं लिखी थी। हनी के प्रवक्ता ने बताया, 'यह गाना हनी सिंह के लिए बहुत खास है। इसका मकसद लोगों को न सिर्फ अपनी कहानी बताना, बल्कि ऐसी परेशानी से गुरजने वाले बाकी लोगों की मदद करना और उन्हें जिंदगी में उम्मीद रहने के लिए प्रेरित करना भी है।'

Related News