अब कैदियों को भी है स्वरा की तबीयत की फिक्र

फिल्मी सितारों के फेंस तो आप भी होंगे पर अपने चहेते सितारे से कोई इस तरह की भी दीवानगी कर सकता है ये बात सोचने पर मजबूर कर देती है। हाल ही में स्वरा भास्कर के साथ कुछ ऐसा ही अनुभव देखने को मिला। उन्होंने दूरदर्शन पर टीवी शो रंगोली को होस्ट किया था। जिसके चलते उनके इतने ज्यादा फेंस हो गए की उनकी तबीयत तक पूछने के लैटर उनके पास आ रहे है।

दरअसल टीवी शो रंगोली के अंतर्गत स्वरा दर्शकों की मांग के अनुसार गाने प्ले करती हैं। और इस शो का प्रसारण जेल में कैदियों के मनोरंजन के लिए भी किया जाता है इसके बाद से ही स्वरा को अहमदनगर जेल आर्थर रोड जेल छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल से लेटर आ रहे हैं। ये लैटर जेल के कैदियों द्वारा भेजे जा रहे है।

अधिकतर लैटरो में स्वरा से पसंदीदा गानों की फरमाईसे ही की जाती है लेकिन फेंस के दीवानगी की हद तो तब हुई जब उनके एक फेंस जो की एक कैदी है जिसने स्वरा से सिर्फ उनकी तबीयत के बारे में ही पूछा उनके इस फेंस को किसी तरह पता चला था की स्वरा को जॉइन्डिस हो गया है साथ ही उन्होंने स्वरा के स्वस्थ रहने के लिए प्रार्थना भी की।

Related News