नौकरी चाहिए तो निकालनी होगी सगाई की अंगूठी

अगर आप महिला है और आपको नौकरी चाहिए, तो आपको अपनी सगाई की अंगूठी निकालनी पड़ेगी। जॉब इंटरव्यू पर जाने वाली महिलाओं को सलाह दी जा रही है। सलाह ये कि वो इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपनी सगाई की अंगूठी जरुर निकालकर रख लें। आपको बता दें कि ये नौकरी पाने का कोई टोटका नहीं बल्कि अमेरिका के एग्जिक्यूटिव रिक्रूटर, करियर काउंसलर ब्रूस हरविट्ज की सलाह है।

अंगूठी बताती है हैसियत - ब्रूस ने लिंक्डिन पर लिखे अपने लेख के जरिए महिलाओं को ये सलाह दी है। ब्रूस का ये लेख सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपने लेख में ब्रूस ने इसकी वजह भी बताई है। उनके मुताबिक जब कोई पुरुष महिला की उंगली में महंगी अंगूठी देखता है, तो वो यही समझता है कि महिला 'हाई मेंटिनेंस' है। इतना ही नहीं आपकी अंगूठी ऑफिस की दूसरी महिलाओं में भी हीन भावना पैदा करती है।

ब्रूस के लेख के मुताबिक ऐसे में महिलाओं के लिए ये सलाह है कि वो इंटरव्यू पर जाने से पहले अपनी अंगूठी उतार लें। अपने दूसरे लेख में ब्रूस ने सगाई की अंगूठी को कारोबारी लेन-देन बताया है। उनके मुताबिक मंहगी अंगूठी पहनने वाली महिलाओं को पुरूष अपने ऑफिस के बजाए अपनी निजी जिंदगी में रखना ज्यादा पसंद करते हैं। हलांकि अपने इन लेखों की वजह से उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

OMG लड़कियां इन चीजों से भी कर लेती है हस्थमैथुन

Omg :15 साल की लड़की ने 25 लड़कों के साथ किया सेक्स

होटल के कमरे में पहुची लड़की, तभी बाथरूम से निकले माँ-बाप, और फिर....

Related News