जमशेदपुर में युवक की गोली मार कर हत्या

जमशेदपुर : झारखण्ड के जमशेदपुर में रविवार रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी थी. जिसके बाद युवको द्वारा घरों पर पथराव किये गए.

जानकारी के अनुसार रविवार की रात 11 बजे गोलू सिंह नामक युवक की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. दरअसल मैदान में गांजा पीने के विवाद पर बस्तीवालों और वहीं के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद हुई फायरिंग में गोलू को दो गोलिया लगी थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी. 

हत्या के बाद इलाके में कुछ युवको द्वारा घरों पर पथराव किया गया. लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. लाठी चार्ज में गोलू के पिता नन्हे सिंह का हाथ टूट गया.

Related News