'दुनिया हमें इंडिया नाम से जानती है..', देश का नाम 'भारत' करने की चर्चा पर सीएम ममता बनर्जी का बयान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को सवाल किया कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश को केवल भारत कहा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि, इंडिया ही भारत है।  'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर जी20 के रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया इस देश को इंडिया के नाम से ही जानती है।

ममता ने आगे कहा कि, "मैंने सुना है कि INDIA नाम बदला जा रहा है। जी20 का जो निमंत्रण माननीय राष्ट्रपति के नाम से गया था, उस पर भारत लिखा है। हम देश को भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है? अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं, कुछ भी नया करने को नहीं है। दुनिया हमें इंडिया के नाम से ही जानती है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश का नाम बदलना पड़ गया?" उन्होंने कहा, "देश में इतिहास दोबारा लिखा जा रहा है।"

इसके साथ ही सीएम बनर्जी ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर भी हमला किया और आरोप लगाया कि वह राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा, "राज्यपाल की कार्रवाई राज्य प्रशासन को पंगु बनाने का एक प्रयास है। वह वित्त विधेयकों को रोक नहीं सकते।" उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो मैं राजभवन के बाहर धरने पर बैठूंगी।" मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कामकाज में हस्तक्षेप करना जारी रखेंगे तो हम फंड रोक देंगे।"

'यहूदियों के लिए हिटलर भी यही कहता था..', सनातन धर्म के खात्मे वाले बयान को लेकर उदयनिधि पर भड़की भाजपा

'रिपब्लिक ऑफ़ भारत..', असम सीएम हिमंता सरमा के ट्वीट ने मचाई सियासी हलचल, क्या बदलने वाला है देश का नाम ?

'ये देशद्रोह है..', देश का नाम 'भारत' करने की अटकलों के बीच केजरीवाल का केंद्र पर हमला

Related News