छेड़छाड़ कर रहे मनचलो को सड़क पर लड़कियों ने सिखाया सबक

इलाहाबाद जिले में लड़कियों द्वारा छेढ़छाड़ करने वाले मनचलो को सरेआम थप्पड़ मार कर सबक सिखाने का मामला सामने आया है. इस दौरान मनचले लड़कियों से मांफी मांगते रहे लेकिन लड़कियों ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें कान पकड़कर खूब उठक-बैठक कराई. 

जानकारी क्वे मुताबिक, इलाहाबाद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को 2 मनचले बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे. ये मनचले लड़कियों को पिछले 6 महीनों से परेशान कर रहे थे. ये मनचले उनके स्कूल के पास आकर खड़े हो जाते थे और उन पर फब्‍तियां कसते रहते थे. लड़कियों ने बदनामी के डर से किसी को भी यह बात नहीं बताई थी. लड़कियां मनचलों की छेड़खानी से तंग आ चुकी थीं. 

मंगलवार को जब लड़कियां स्कूल से छुट्टी होने पर बाहर आई तो ये मनचलें स्कूटी से उनका पीछा करने लगे. जेैसे ही लड़कियां सुनसान जगह पर पहुंची तो दोनों मनचले उनसे छेड़छाड़ करने लगे. लड़कियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर मनचलों को सबक सिखाने की ठानी और स्कूटी रोक कर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुच कर दोनों मनचलो को गिरफ्तार कर लिया है.

Related News