स्क्वॉश : भारतीय जोड़ी ने हासिल किया रजत पदक

भारतीय स्क्वॉश जोड़ी-वेलावान सेंथीकुमार और हर्षित झावंदा को राष्ट्रमंडल युवा खेलों के मिश्रित युगल वर्ग में बीते दिन यानि कि गुरुवार को हार का सामना कर रजत पदक से ही मजबूरन संतुष्ट होना पड़ा। दरअसल, भारतीय जोड़ी वेलावान सेंथीकुमार और हर्षित झावंदा को फाइनल में मलेशियाई जोड़ी-इएम योव नग और एंड्रिया जिआ की ली ने 11-6, 11-5 से शिकस्त दी।

इससे पहले स्क्वॉश में भारत की ओर से वेलावान ने पुरुष एकल वर्ग में भी रजत पदक हासिल किया था। इस पदक को मिलकर अब राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्क्वॉश प्रतियोगिता में भारत के पास 2 पदक हो गए हैं।

Related News