किस-किस राशि पर होगा चन्द्र ग्रहण का असर

इस सदी का सबसे कम समय का दुर्लभ पूर्ण चंदग्रहण आज होगा। इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को उत्तरी अमेरिका, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड में देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का चंद्रग्रहण अब सौ साल बाद पड़ेगा। हालांकि अल्प अवधि वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। देश में आंशिक चंदग्रहण ही दिखेगा। यह अदभुत खगोलीय घटना भारत के पूर्वोत्तर राज्यों खासकर अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर आसानी से दिखेगा। जबकि कोलकाता समेत देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। यह चंदग्रहण इस साल का पहला ग्रहण है। इसके बाद 28 सितम्बर को अगला आंशिक चंदग्रहण होगा।
 
जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से आ जाता है तो उस अवस्था को पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं। इस समय चंद्रमा पर छाया की गति एक किमी प्रति सेकेंड होती है। इसके कारण पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति 109 मिनट तक रह सकती है। लेकिन आज पड़ने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण पांच मिनट से भी कम समय का रहेगा। यह इस सदी का सबसे कम समय वाला पूर्ण चंद्रग्रहण है। वहीं आंशिक चंदग्रहण में चंद्रमा का कुछ हिस्सा पृथ्वी की छाया में आता है जिसकी वजह से आंशिक चंदग्रहण का नजारा लोगों को देखने को मिलता है। चंद्रग्रहण शनिवार शाम 3.45 बजे ही लग जाएगा। इसके बाद यह 5.27 मिनट पर पूर्ण होगा और तकरीबन 5 मिनट तक उसी अवस्था में रहेगा।
 
पंडित राधेश्याम शास्त्री के अनुसार चंद्रग्रहण दोपहर 3:46 से शाम 7:15 तक रहेगा। चंद्रग्रहण का असर रात 1:29 बजे तक है जबकि सूतक सुबह 6:46 मिनट से शाम 7:15 मिनट तक रहेगा। ग्रहण काल में भोजन, मूर्ति स्पर्श, सोना व हंसी मजाक नहीं करना चाहिए। सुबह ग्रहण से पहले स्नान कर देवताओं का स्मरण कर दान पुण्य करना चाहिए। ग्रहण के दौरान तुलसी की पत्ती खायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।
 
चंद्रग्रहण का असर किस राशि पर होगा-
मेष: कार्य व व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आय में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
वृषः रूके हुये कार्य बन सकते हैं। पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा। चोट लगने के आसार हैं।
मिथुन: घरेलू मामलों में कुछ दिक्कतें आएंगी। नजदीकी लोग परेशान कर सकते हैं।
कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। परिवार में शुभ कार्यो के योग बनेगें।
सिंह: समय की उपयोगिता समझें। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
कन्या: धन के निवेश में सावधानी बरतें। खर्च बढ़ सकता है। घरेलू मामलों में तनाव आ सकता है।
तुला: व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे।
वृश्चिक: कार्य पूर्ण न होने से मन दुखी होगा। नकारात्मक विचारों से बचना होगा।
धनु: मानसिक शांति की तलाश करेंगे। किसी से तर्क न करें। किसी को ऋण न दें।
मकर: नये-सम्बन्धों पर अधिक विश्वास न करें। आमदनी बढ़ सकती है।
कुंभ: विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है।
मीन: शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है।

Related News