भारत में टेस्ला मॉडल 3 जल्द होगी लॉन्च, जानें इसके फीचर

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला अपनी पहली अफॉर्डेबल कार को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। बता दे कि पिछले वर्ष कंपनी ने इसे अप्रैल महीने में लोगों के सामने पेश किया था। भारत में मॉडल 3 टेस्ला की पहली कार होगी। मॉडल 3 के लिए टेस्ला भारत से भी बुकिंग ले रही है, संभावना है कि भारत में इसकी डिलिवरी 2017 के अंत तक या फिर 2018 के शुरूआत में शुरू हो सकती है।

फीचर्स- 1.मॉडल X और मॉडल S की तरह इसमें भी आगे की तरफ ग्रिल नहीं दी गई है।  2.इस कार में कूपे मॉडल जैसी रूफलाइन दी गई है।  3.यह मॉडल S की तुलना में ज्यादा स्लोपी है।  4.इसमें इंस्ट्रूमेंट कलस्टर की जगह एक बड़ी स्क्रीन दी गई है।  5.आकर्षक लगने के लिए डैशबोर्ड के चारों ओर लकड़ी की पट्टी लगाई गई है। 6.टेस्ला मॉडल 3 एक बार फुल चार्ज होने पर 215 मील (350 किलोमीटर) का सफर तय करेगी,  7.मॉडल 3 की रेंज 238 मील (383 किलोमीटर) हो सकती है।

भारत में BMW ने की दुपहिया वाहनों की आधिकारिक शुरुआत

टाटा मोटर्स के बिक्री में हुई 9 प्रतिशत बढ़ोत्तरी

हुंडई की नई स्पोर्ट्स EON हुई लॉन्च, जानें खासियत

 

Related News