बलूचिस्तान में आतंकी हमला करने वाले आतंकी पकड़ाए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगभग 175 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ लिया गया। दरअसल इन आतंकियों को पाकिस्तान के बलूचिस्तान के चिकित्सालय में हुए आत्मघाती हमले के बाद पकड़ा गया। इस हमले में करीब 74 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान पाकिस्तान के काउंटर टेररिज़्म डिपार्टमेंट द्वारा चलाया गया। हालांकि पाकिस्तान स्वयं ही आतंकवाद को भारत के विरूद्ध समर्थन दे रहा है।

ऐसे में पाकिस्तान की इस तरह की कार्यवाही को केवल खानापूर्ति ही माना जा रहा है। पाकिस्तान में खोजी अभियान चलाए जाने की बात सामने आई है जिसमें यह कहा गया कि लगभग 175 से भी अधिक संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया।

दरअसल टेररिज़म डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि संदिग्ध आतंकी अलग तरह से प्रतिबंधित संगठन के सदस्य बताए गए हैं। अब इस मामले में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

Related News