काबुल में एक फ्रांसीसी रेस्टोरेंट में हुआ आतंकी हमला

काबुल : नए साल की शुरुआत में ही दुनिया में आतंक का खौफ फैला हुआ है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले माह हुए हमले के बाद अब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक फ्रांसीसी रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को यहां एक पावरफुल विस्फोट किया गया। यह रेस्टोरेंट विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए है, इसकी जानकारी अब तक नही मिली है, लेकिन इस धमाके का निशाना ली जोरदिन रेस्टोरेंट था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि विस्फोट काबुल के पास काला-ए-फतूला में हुआ है।

पांच दिन पहले ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ काबुल दौरे पर आए थे। शरीफ का मकसद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच नए सिरे से शांति वार्ता के लिए जमीन तैयार करना था। दोनों देशों ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका और चीन के बीच 11 जनवरी को पहले चरण की बातचीत करने पर सहमति जताई है।

Related News