आत्मघाती हमले में चर्च को बनाया निशाना

बलूचिस्तान। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बलूचिस्तान क्षेत्र में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका क्वेटा के जरहूं रोड़ स्थित कैथोलिक चर्च को टारगेट करते हुए किया गया है। हमले में करीब 4 लोगों की मौत हो गई। इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं लगी है। हमले से लगभग 25 से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान के मीडिया ने जानकारी देते हुए कहा है कि, यह विस्फोट चर्च में हुआ है या फिर चर्च के बाहर हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र को खाली करवा लिया है। क्षेत्र को हर ओर से घेर लिया गया है।

गौरतलब है कि, इसके पूर्व क्वेटा में भी हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ था जब पुलिस वाहन शरियब मिल क्षेत्र से सिब्बी रोड क्षेत्र के करीब गुजर रहा था। उसी दौरान सिब्बी रोड पहुंचने पर पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में करीब 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में कई बार बलूच नेता पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि यहां पाकिस्तान आतंकियों को बढ़ा रहा है जबकि यहां के लोगों को अत्याचार सहन करना पड़ रहे हैं। 

बांदा की सबसे बड़ी आर्म शॉप से लूटा हथियारों का जखीरा

आतंकी की मौत पर लोगों ने मनाया मातम

सीरियाई विपक्षी संगठन ने IS के 20 से अधिक लड़ाके मारे

Related News