बारामुला हमला : सेना से हुई चूक, हमला कर भाग निकले दोनों आतंकी

बारामुला : भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है या फिर आतंक घुसपैठ के प्रयास में भारतीय सीमाओं पर हमले कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बारामुला के सेना कैंप पर देर रात 10.30 बजे आतंकी हमला हो गया। भारतीय जवानों ने आतंकियों के हमले का जवाब दिया। हालांकि अब सुबह से जारी सर्च ऑपरेशन खत्म हो चुका है और हमले की जगह से एक भी शव बरामद नहीं हुआ। इसका मतलब हमला करने वाले दोनों आतंकी भाग निकलने में सफल हुए हैं। हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य गंभीररूप से घायल है।

गौरतलब है कि जम्मू - कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला हो गया। ऐसे में राष्ट्रीय राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल के कैंप में आतंकियों ने घुसने का प्रयास भी किया था। मगर जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठ को असफल कर दिया। आतंकियों ने यहां ग्रेनेड हमला भी कर दिया।

सीमा सुंरक्षा बल के जो जवान को इस हमले के बाद शहादत मिली है उसका नाम नितिन बताया गया है। इतना ही नहीं एक अन्य पुलविंदर नामक जवान घायल हो गया है। उसे उपचार दिया जा रहा है। भारत का इस पोस्ट पर पूरा नियंत्रण है। आतंकियों के भाग जाने के बाद उनकी सर्चिंग की गई।

नेपाल बोला सार्क देश अपने क्षेत्र में आतंकवाद न पनपने दे

सलमान से दोस्ती, देश से बढ़कर नहीं : राज ठाकरे

Related News