मोदी, तेजस्वी बोल रहे ऐसे बोल, कालेधन को लेकर मचा रहे शोर

पटना। बिहार में दो दिग्गजों के बीच राजनीतिक विवाद के हालात बन गए हैं। बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ती के मामले में आपस में विवाद कर रहे हैं। एक दूसरे पर दोनों ही नेता आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। जहाॅं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि आखिर उन्होंने 26 वर्ष की आयु में इतनी संपत्ती कैसे अर्जित की और उनके पास बेनामी संपत्ती है।

इसे लेकर वे जवाब दें। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी तरह तरह के आरोप लगाए और कथित तौर पर लालू को भ्रष्टाचारी  बताया। दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने भाई को लाभ पहुॅंचा रहे हैं और उनकी कंपनीज़ के माध्यम से काले धन को सफेद करने में लगे हैं। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी के भाई आरके मोदी एक भवन निर्माता हैं।

उनकी कंपनी ने बेहिसाबी और काला धन अपने कारोबार में लगाया है। जिसमें माॅल, अपार्टमेंट व मकान शामिल हैं। तेजस्वी का कहना है कि सुशील मोदी तो वर्ष 2005 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बने थे मगर तब भी उन्होंने राज्य के कोष का गलत उपयोग किया और अपने लिए असंगत खर्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने गलत तरह से फ्लैट तक खरीदा।

मोदी की जन-धन योजना को 3 साल पूरे

लालू के बेटों को सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा,होगा बंगलों का परिवर्तन

शरद यादव का लालू को समर्थन

27 अगस्त की रैली स्थगित करने की मांग लालू ने ठुकराई

Related News