तेजस्वी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, भड़के लोग

पटना : अपनी विदेश यात्रा से लौटने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में आई बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के बाद उन्होंने सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों से चर्चा की। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा भी नज़र आया। हालांकि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया और जल्द ही सभी सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की बात कही।

तेजस्वी यादव का काफिला सेतु के टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो प्रभावितों ने तेजस्वी के काफिले को रोक दिया। लोग यहां पर हंगामा करने लगे। इस मामले में पीड़ितो ने शिकायत की और राहत सामग्री नहीं मिलने का हवाला दिया। इस दौरान तेजस्वी तेरसिया क्षेत्र पहुंचे जहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसा और राहत सामग्री को भी देखा।

इस दौरान राहत सामग्री के वितरण में काफी कमी नजर आई। तेजस्वी यादव पटना सिटी के दीदारगंज बाजार समिति पहुंचे जहां दो से तीन दिन पूर्व लालू प्रसाद यादव द्वारा दौरान किया गया था। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तुरंत कियाा।

शराब की बोतल के साथ बिहार नहीं जा सकेंगे सैनिक

पासवान अधिकारी से बोले- आप चुप रहिये, हम मिलकर जायेंगे

Related News