साईरस को टाटा करने के बाद अपनों पर भरोसा

मुंबई : टाटा संस और टाटा से जुड़ी तमाम कंपनियों से साइरस मिस्त्री को हटा दिए जाने के बाद टाटा ने अपने नए प्रमुख की खोज कर ली है। रतन टाटा ने अपनी ही कंपनी के एक अधिकारी पर भरोसा जताया है। उन्होंने शीर्ष पद पर दो लोगों को पदस्थ किया हैं जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विस केएन चंद्रशेखर और जगुआर लैंड रोवर के राॅल्फ स्पेथ को डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर टाटा के कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के एमडी और सीईओ हैं जो कि अपने कौशल से टीसीएस को नई दिशा में ले जा रहे हैं उन्हें चंद्रा के नाम से जाना जाता है। तो दूसरी ओर राॅल्फ 61 वर्ष के होने के बाद भी युवाओं की तरह काम करते हैं। वे जेएलआर के सीईओ हैं उनके नेतृत्व में कंपनी नए आयाम छू रही है।

इस कंपनी को बड़ी मान्यता मिली है। टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा द्वारा कहा गया कि दोनों अधिकारियों में कुशलता है। वे नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने 100 बिलियन डाॅलर का मुनाफा कमाया है। टाटा अपने बिजनेस के लिए अपने कर्मचारियों पर ही अधिक भरोसा जता रहे हैं।

Related News