काजू चिकन मसाला है टेस्टी भी और हेल्दी भी

काजू चिकन मसाला यदि आपने आज तक शायद ही कभी टेस्ट किया होगा यदि आप नॉन वेजिटेरियन है तो एक बार इसे जरूर बनाइये, फिर क्या आप हर वीकेंड पर इसे जरूर बनाएगे.

सामग्री :-  - काजू 2/3 कप  - फैट फ्री दही 2/3 कप - टमाटर का पेस्‍ट 1/4 कप  - वाइट वेनिगर 2 चम्‍मच  - गरम मसाला 1 1/4 चम्‍मच  - साबुत पिसी धनिया 1 चम्‍मच  - पिसी अदरक 1 चम्‍मच - पिसी लाल मिर्च 1/4 चम्‍मच  - लहसुन की कलियां 2 कटी हुई  - बोनलेस चिकन 4 छोटे पीस में कटे हुए  - बोनलेस चिकन ब्रेस्‍ट 2 छोटे पीस में कटे हुए  - बारीक कटी प्‍याज 2 3/4 कप  - हरी इलायची 2 कुटी हुई  - कप फैट फ्री 2 चिकन शोरबा  - टमैटो प्‍यूरी 1 कप  - नमक 1/4 चम्‍मच  - कटी हरी धनिया 3 चम्‍मच    विधि :-    1. सबसे पहले अाप फूड प्रोसेसर में मसालों और काजू को पीस कर पेस्‍ट तैयार कर लें।    2. फिर उसमें चिकन पीस को लपेट कर 3 घंटे के लिए या रातभर के लिए फ्रिज में रख दें।    3. अब एक मध्‍यम आकार का पैन धीमी आंच पर चढ़ाएं।    4. अब पैन में तेल गरम करें अौर उसमें प्‍याज, इलायची, दालचीनी डाल कर 10 मिनट तक ढंक कर पकाएं।   5. अब चिकन के मिश्रण को पैन में डालें और 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।    6. फिर इसमें चिकन का शोरबा, टमैटो प्‍यूरी, नमक आदि मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं।    7. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब आंच बंद कर दें और सर्व करने से पहले इसमें दालचीनी निकाल दें।    8. अब इस पर हरी धनिया छिड़के और सबको सर्व करें।

Related News