काबुल में तालिबानी हमले में 20 की मौत

काबुल : सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानियों ने एक पुलिस ठिकाने को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला कर दिया। इस आत्मघाती हमले में 20 लोगों की जानें चली गई। हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अफगानिस्तान में तालिबान शांति वार्ता को बहाल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वार्ता होनी है।

हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना स्थल पर कई शव अब भी पड़े हुए है। शुरुआत में गृह मंत्रालय ने कहा था कि यह हमला आत्मघाती कार हमला है। लेकिन बाद में कहा गया कि हमलावर वहां पैदल ही पहुंचा था और वहीं विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

दुर्घटना के समय कई लोग पुलिस ठिकाने के भीतर जाने के लिए कतार में लगे थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर एंबुलेंसको भेज दिया गया। साथ ही सुरक्षा अधिकारियों ने स्थान की घेराबंदी कर दी है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबानी संगठन के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद का दावा है कि हमले में 40 पुलिस कर्मी हताहत हुए है।

Related News