आलू हुए सस्ते तो बना ही लो आलू की खीर

आलू की खीर को आप घर बैठे मिनटों में बना सकते हैं। आलू की खीर की रेसिपी में घी, इलायची, ड्रायफ्रूट्स का उपयोग किया जाता है जिससे खीर का स्वाद और भी बढ जाता है। शादी-त्यौहारों के खास मौके पर आलू की खीर को मीठे में परोसा जाता है।   सामग्री :-   - दूध आधा लीटर    - आलू 1    - शक्कर स्वादानुसार   - थोडा सा केसर   - मिक्स ड्रायफ्रूट्स 2 टेबलस्पून कटे हुए    बनाने की विधि :-   1. सबसे पहले दूध को गाढा होने तक उबालते रहें।   2. अब आलू को मीडियम साइज में काट लें।   3.आलू को काटने के बाद में इन्हें घी में लाइट फ्राई करें।    4. अब इसमें केसर व शक्कर मिलाकर शक्कर के पिघलने तक पकाएं।    5. फ्राई किए हुए आलू व ड्रायफ्रूट्स मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।    6. अब आलू की खीर को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

Related News