भूमि से लेकर समुद्र तक हर ओर नजर रखने में सक्षम है चीन का यह नया उपग्रह

बीजिंग। चीन ने एक नया सैटेलाइट लांच किया है, जो उच्च क्षमता वाला है। यह सैटेलाइट भू-सीमा, वैश्विक महत्वपूर्ण स्थल व समुद्री अधिकार को सुनिश्चित करने वाली बिल्कुल सटीक तस्वीरें भेजने में सक्षम है। उच्च क्षमता वाला सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) उपग्रह को उत्तरी शांक्शी प्रांत के तेयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लोंग मार्च चार सी रॉकेट के माध्यम से छोड़ा गया।

इसका एक और नाम गाओफेन-3 हैष लांग मार्च रॉकेट की श्रेणी में यह 233वीं उड़ान है। यह हर मौसम में 24 घंटे निगरानी रखने में भी दक्ष है। इसका उपयोग आपदा चेतावनी जारी करने, मौसम का हाल जानने, जल संसाधनों का आकलन करने और समुद्री क्षेत्र में अधिकारों की जानकारी के लिए भी किया जा सकेगा।

इस उपग्रह को ऐसे समय में प्रक्षेपित किया गया है, जब बीते माह ही अंतर्राष्ट्रीय पंचाट ने दक्षिणी चीन सागर में चीन के अधिकारों का दावा करने वाली याचिका के खिलाफ फैसले सुनाया था। इस विवादित आईलैंड पर चीन के अलावा फिलीपिंस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और ताईवान भी अपना दावा करते हैं।

Related News