साॅर्डफिश करेगी सरहद की निगरानी

नई दिल्ली : देशभर में आतंकियों के संभावित हमलों और पाकिस्तान के साथ चीन की मिसाईलों की जद में भारत के आ जाने के बाद सुरक्षा को लेकर भारत गंभीर हो गया है। देश की हवाई सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। अब आसमान से होने वाले किसी भी हमले पर साॅर्ड फिश निगरानी रखेगी। जी हां, साॅर्ड फिश। राष्ट्रीय राजधानी के लिए यह एक सुरक्षा कवच के तौर पर देखा जा रहा है।

जिसमें आसपास के मुल्कों की मिसाईल भारत में आने से पहले ही जानकारी मिल सकेगी। दरअसल यह तकनीक लंबी दूरी से मिसाईल का पता लगाने में बेहद सक्षम है। अगले वर्ष तक इस सुरक्षा कवच को मजबूत करने के साथ इसे अन्य शहरों में भी पहुंचाया जाएगा। साॅर्ड फिशन को इजराईल की सहायता से तैयार किया गया है। इस रेडार सिस्टम से मिसाईल से होने वाले हमले का पता लगाया जा सकेगा।

इसे देश के अन्य महानगरों में भी प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान द्वारा समय - समय पर भारत को टारगेट करते हुए मिसाईलों का परीक्षण किया जाता है। दूसरी ओर चीन भी भारत के लिए एक बड़े खतरे के तौर पर सामने है हालांकि चीन के लिए भारत एक बड़ा बाजार भी है मगर राजनीतिक रूप से चीन अरूणाचल प्रदेश को अपना ही हिस्सा मानता है और इस क्षेत्र में भारत की सीमा में सामरिक हलचल के प्रयास करता रहता है।

Related News