स्विट्जरलैंड; चलती ट्रेन में हुआ हमला, ६ लोग हुए घायल

जेनेवा। स्विट्जरलैंड की  एक ट्रेन में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक व्यक्ति ने ज्वलनशील तरल से ट्रेन में आग लगा दी और लोगों को चाकू भी मारा।व्यक्ति ने हमला इतने तेज़ी से किया की हमले में छह साल का बच्चा और  छह लोग चाकू लगने से घायल हुए और आग में झुलस गए।

पुलिस ने बतया की हमलावर 27 वर्षीय स्विस नागरिक है। वह खुद भी झुलस गया है।स्विट्जरलैंड के सुदूर पूर्व में बुक्स और सेनवाल्ड के बीच चल रही ट्रेन में हमले बार  ने  हमला सालेज स्टेशन के नजदीक किया।हालांकि  हमलावर समेत सभी घायल और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया  है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

ट्रेन में आग इतनी ज्यादा फेल गयी है की बड़ी संख्या में पुलिस, फायरब्रिगेड, एंबुलेंस और तीन हेलीकाप्टरों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।लेकिन हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Related News