'बंगाल में बम बनाने का उद्योग..', एक और ब्लास्ट, 3 की मौत, शुभेंदु अधिकारी ने की NIA जांच की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदनीपुर जिले के कांथी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अखिल भारतीय महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की सभा से ठीक पहले पार्टी के एक नेता के घर में बम विस्फोट की घटना की भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने NIA जांच कराए जाने की मांग की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह ब्लास्ट कांथी के भगवानपुर-2 प्रखंड के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले नरयविला गांव में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के आसपास  हुआ। 

स्थानीय सूत्रों ने जानकारी दी है कि,  धमाके में TMC नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मारे गए TMC नेता का नाम राजकुमार मन्ना है। राजकुमार इलाके के TMC बूथ अध्यक्ष के रूप में जाने जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में मारे गए अन्य दो लोगों में देवकुमार मन्ना और बिस्वजीत गायेन थे। राजकुमार और देवकुमार दोनों ही भाई हैं। सूत्रों के अनुसार, अन्य घायलों पश्चिम मेदिनीपुर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

इस पर शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर द्वितीय ब्लॉक के भूपतिनगर में TMC नेता के घर में धमाका होने की वजह से 3 लोगों की जान चली गई और 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। TMC नेता राजकुमार मन्ना अपने घर पर बम बना रहे थे, तभी यह जोरदार विस्फोट हो गया। मैं NIA जांच की मांग करता हूं।' शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि, 'TMC बूथ के अध्यक्ष राजकुमार और 2 अन्य लोगों की कल शाम तत्काल बम बनाते वक़्त मृत्यु हो गई, क्योंकि इन बमों को कांथी में फेंकने का इरादा था। बम पश्चिम बंगाल के सबसे सफल कुटीर उद्योग उत्पाद हैं और पूरे बंगाल में TMC नेताओं के घरों में व्यापक रूप से उत्पादित किए जाते हैं।'

'बच्चों को कम से कम पढ़ाना चाहिए..', CJI चंद्रचूड़ ने क्यों कही ये बात ?

यूपी में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 160 बिजली घरों पर लटका ताला

गोधरा कांड: 'दोषियों को जमानत देने का प्रश्न ही नहीं..', सुप्रीम कोर्ट में गुजरात सरकार की दो टूक

Related News