पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार दी। गोली लगने पर पुलिसकर्मी ट्रेन में गिर गया। इतना ही नहीं बोरिवली से चर्चगेट की ओर जा रही लोकल ट्रेन में पुलिसकर्मी द्वारा खुद को गोली मारे जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

तड़के 5 बजे पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला काफी गंभीर था। इस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। इस मामले में पुलिस जांच में लगी है। पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related News