धोनी की बेटी जिवा के साथ सुशांत ने शेयर की फोटो और वीडियो

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धौनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में लीड रोल में सुशांत राजपूत दिखाई देंगे। धोनी की बायोपिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त सुशांत सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की अभ्यास का वीडियो सोशल साइट पर साझा किया है।

सुशांत सिंह ने  हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की अभ्यास का वीडियो अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह नेट पर हेलिकॉप्टर शॉट लगाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे है। सुशांत साथ ही धोनी की बेटी जिवा से भी मुलाकात की।

सुशांत सिंह ने फेसबुक पर जिवा के साथ दो तस्वीरें भी साझा की हैं। एक फोटो में सुशांत सिंह धोनी की बेटी जिवा को गोद में लिए हुए हैं।

Related News