सुरेश रैना को मिली बी ग्रेड में जगह

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला सदस्य सुरेश रैना के लिए यह दीपावली खुशियों का संदेशा लाई है। धनतेरस के ऐन पहले उन पर धन बरसा है। दरअसल उन्हें बीसीसीआई की काॅन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। वे ग्रेड बी श्रेणी में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पहले जारी की गई लिस्ट में उनका नाम काॅन्ट्रेक्ट प्लेयर्स में शामिल नहीं था। मगर अपडेशन में उनके नाम को शामिल किया गया है। 

बीसीसीआई की एजीएम के बाद क्रिकेट खिलाडि़यों की नई काॅन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी की गई। जिसमें रैना को कोई ग्रेड नहीं दी गई। खराब फाॅर्म का सामना कर रहे सुरैश रैना को ग्रेड ए सूची से हटा दिया गया था और इनके लिए कोई श्रेणी निर्धारित नहीं की गई थी लेकिन अब वे बी ग्रेड में शामिल हो गए हैं।

हालांकि यह उनके लिए मायूसी भरा भी है मगर भारतीय टीम में बने रहना और ग्रेड बी की काॅन्ट्रेक्ट लिस्ट में नाम पाना भी उनके लिए अहम है क्योंकि उनका प्रदर्शन कुछ समय से खराब चल रहा था। इस लिस्ट में ग्रेड बी में गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। हालांकि ग्रेड ए में 4 ही खिलाडि़यों को स्थान दिया गया है जिसमें अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। रविंद्र जडेजा बी से सी ग्रेड में पहुंच गए हैं। 

Related News