मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी हुए BJP में शामिल

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दरअसल वे मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार हैं। भाजपा में शामिल होने वाले सुरेश गोपी केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक थे। केंद्र सरकार ने उनका नाम राज्यसभा के लिए आगे बढ़ाया था। अब जानकारी सामने आई है कि वे भाजपा सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बा नकवी और भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में सदस्यता ग्रहण की।

वे 57 वर्ष के हैं। वर्ष 1998 में उनहें सर्वोत्कृष्ट अभिनेता का अवार्ड दिया गया। दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें एंग्री यंग मैन वाली भूमिकाओं में पसंद किया जाता है। गोपी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा के सांसद राज्यसभा में बढ़ गए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी और उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके स्थान पर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री रूपा गांगुली को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। अब यह बात सामने आई है कि राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

Related News