सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी के लिये सलमान से कहा थैंक यू

सुनील शेट्टी ने सलमान खान को थैंक यू बोला है क्योंकि सलमान ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ मे सुनील की बेटी अथिया को लॉन्च किया है। सुनील ने कहा कि सलमान ने मेरी बेटी के लिये बहुत कुछ किया है। सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। सुनील ने सलमान को गले लगाकर शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान ने अथिया का मेंटली, इमोशनली और फिजिकली साथ दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा कि सलमान ने जितना मेरी बेटी अथिया के लिये किया है उतना शायद मैंने नहीं किया है। सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि अगर सलमान मेरे दोस्त नहीं होते तो मैं उन्हे हाथ जोड़कर शुक्रिया बोलता।

सुनील शेट्टी की ऐसी बाते सुनकर सलमान खान की आंखे भर आई थी। ‘हीरो’ फिल्म मे सब कुछ सही तरीके से दिखाया जाए इस बात के लिये सलमान पर दबाव था। इस फिल्म के दोनों कलाकार अभी बच्चे है। यह फिल्म बच्चो की थी। सलमान सूरज और अथिया को बच्चो की तरह मानते है।

Related News