आखिर कहां गया आज़ाद हिंद फौज का खजाना

कोलकाता : आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की बात पर आज भी रहस्य बना हुआ है मगर मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज के लिए जो खजाना जुटाया गया था उसे उनके करीबियों ने लूट लिया था। इस बात की खबर तत्काली नेहरू सरकार को होने के बाद भी सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए।

हाल ही में इस तरह के कुछ तथ्य तब सामने आए जब चंद्रकुमार बोस ने मामले को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि आईएनए का पैसा भारत के नागरिकों का है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस का कहना था कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को लेकर इस धन को लोगों ने ही नेता जी को दिया था। सरकार को धन को लूटे जाने की जांच करना होगी। नेताजी को लेकर जिस तरह के खुलासे किए गए है वह एक गंभीर विषय है।

मामले में यह बात कही जा रही है कि नेताजी से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आईएनए का कहना है कि खजाना देश का है, इस खजाने को भी खोजने की जरूरत है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाना जरूरी है। लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने गहने देकर इस खजाने को एकत्रित करवाया था। मगर इसके लूट लिए जाने के बाद इस मसले पर जांच की जरूरत थी इसके बाद भी नेहरू सरकार ने मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाएं

Related News