विद्यार्थियों द्वारा लाई जा रही है एंटीइनकंबेंसी

नईदिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सामने आए विवाद ने बीते 10 दिनों से भी अधिक समय से देश को हिला दिया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई घटना को लेकर लोगों द्वारा जानने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आखिर सच क्या है। जिसमें यह बात भी सामने आई है कि आखिर में जवाहरल लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ विद्यार्थियों द्वारा सत्ता विरोधी लहर लाने को लेकर किए जाने वाले प्रयासों में अपनी भागीदारी की जा रही है। हालात ये रहे कि कुछ विद्यार्थी राजनीति करते - करते विभिन्न बातों से आगे निकल गए हैं।

आरोप लगाए गए हैं कि वास्तव में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गद्दार शक्तियों को पनाह मिलने लगी है। अर्थात् यहां से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बल मिलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बात को लेकर सवाल किए जा रहे हैं कि बीते कुछ दिनों में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम हुआ।

इस कार्यक्रम में संसद में हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू की बरसी मनाई गई और देश विरोधी नारेबाजी की गई। इसकी वीडियो क्लिपिंग ने हंगामा मचा दिया। इस मामले में सवाल उठाए गए कि आॅडियो और वीडियो से छेड़छाड़ की गई आखिर दोनों दिनों के आॅडियो और वीडियो को मिला दिया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related News