हैदराबाद से मुंबई पहुंचा विद्यार्थियों का आंदोलन

नई दिल्ली: हैदराबाद में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सरकार के गले की हड्डी बनता जा रहा है। अब इस मामले में हैदराबाद में तेलंगाना जागृति युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय के घर के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तरह की घटना के विरोध में विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस विरोध प्रदर्शन में मुंबई विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हो गए हैं। ये विद्यार्थी मुंबई विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एफटीआईआई, पुणे के विद्यार्थियों ने एक दिन की भूख हड़ताल भी प्रारंभ कर दी है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दलित द्वारा पीएचडी स्काॅलर रोहित वेमुला ने विश्वविद्यालय से स्वयं को निकाले जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद यह मामला गर्मा गया था। दरअसल यह विद्यार्थी पीएचडी अध्ययनरत था। मगर इसे अन्य दलित विद्यार्थियों के साथ निकाल दिया गया था। जिसके बाद केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ इस छात्र को आत्महत्या हेतु उकसाने का आरोप लगाया गया।

अब उनके खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी इस बारे में पत्र लिखा गया था। दरअसल ये विद्यार्थी  15 दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में धरना दे रहे थे। इनमें से एक विद्यार्थी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता पर हमले का आरोप लगाया गया था। जिसके कारण उन्हें अन्य अवधि हेतु निकाल दिया गया था। 

Related News