उर्दू टीचर ने किया छात्रा का यौन शोषण

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लगातार यौन शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालात ये है कि अब तो किशोरियों के साथ भी बलात्कार और अन्य घटनाऐं होने लगी हैं। हाल ही में शहर के मेट्रो विहार क्षेत्र में 65 वर्ष के उर्दू शिक्षक पर उसी की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में मेट्रो विहार में एक 10 वर्ष की बच्ची को आरोपी टीचर उर्दू और धार्मिक ग्रंथ पढ़ाया करता था।

बीती शुक्रवार को जब आरोपी शिक्षक अपनी छात्रा को ट्यूशन पढ़ा रहा था तो इसके बाद स्टूडेंट रोते हुए घर वापस आई उसकी मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने मां को टीचर की हरकत के बारे में जानकारी दी। स्टूडेंट ने पैरेंट्स से पुलिस में केस दर्ज करने की बात कही। जिसके बाद पैरेंट्स ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टीचर को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त का मेडिकल करवाया जा रहा है।

पुजारी पर लगे आरोप

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर - 7 के पुजारी को मां - बेटी के साथ यौन दुराचार के आरोप में पकड़ लिया गया है। महिला ने पुजारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने करीब 5 वर्षों से उक्त पुजारी द्वारा यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी को पकड़ लिया है। मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है।

Related News