यूपी में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 160 बिजली घरों पर लटका ताला

लखनऊ: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, गुरुवार (2 दिसंबर) से हड़ताल में तब्दील हो गया। मेरठ में सभी अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं हड़ताल के दौरान विद्युत संबंधी कार्य बाधित होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस उपचार की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली प्रदान किए जाने, उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि आज से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों सहित पूरे राज्य में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं है, वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। 

बता दें कि, हड़ताल की वजह से उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर सबंधी शिकायतों को लेकर भटकते रहे, मगर कहीं कोई कार्य नही हो सका। 1365 सविदा कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान मेरठ में 160 बिजली घरों पर ताला लटका रहा।

खड़गे बने अध्यक्ष, अब कौन होगा राज्यसभा में कांग्रेस का चेहरा ? सोनिया लेंगी फैसला

1971 के युद्ध में पाकिस्तानी बंकरों में बम लेकर घुसने वाले अमर शहीद अल्बर्ट एक्का को नमन

संविधान निर्माण में क्यों भुला दिया जाता है प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का योगदान ?

 

Related News