स्ट्रीट फाईट में गई युवक की जान, युवकों पर दर्ज हुआ हत्या का मामला

हैदाराबाद : शायद आपको अंदाज़ा भी न होगा मगर छोटा सा झगड़ा भी बड़ा रूप ले सकता है। दोस्तों के बीच हुए लड़ाई - झगड़े में एक लड़के की जान चली गई। इस फाईट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब इस घटना को अन्य दोस्तों द्वारा र्दुघटना बताया जा रहा है। जबकि मृतक के पिता ने आरोपी और उसके साथ लड़ाई करने वाले साथियों पर हत्या के मामले में शिकायत की है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लड़कों ने स्ट्रीट फाईट रखी। इसी बीच कुछ लड़के आयोजन स्थल पर सच में लड़ने लगे। अब लड़कों में झगड़ा प्रारंभ हो गया। दो लड़के एक दूसरे से मुक्केबाजी करने लगे। जिसके बाद लड़का बेहोश हो गया। जब कुछ अन्य साथी उसे अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले में 2 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया गया। पीडि़त युवक की मौत की सूचना जब उसके पिता को लगी तो उसके पिता दुबई से हैदराबाद पहुंचे और अपने बेटे की मौत को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Related News