टाॅक शो के दौरान मंत्री पर पत्थर फैंका

कोल्लम : एक टेलिविजन कार्यक्रम के दौरान ही केरल के श्रम मंत्री शिबू बेबी जाॅन पर पत्थर फैंककर हमला कर दिया गया। हमले से मंत्री शिबू घायल हो गए। शिबू को अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। दरअसल उन पर हमला वाम मोर्चा के एन विजयन पिल्लई ने किया था। दरअसल चुनावी बहस के बीच यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के समर्थकों में झड़प प्रारंभ हो गई। 

एलडीएफ के प्रतिनिधि और स्थानीय रहवासियों ने टाॅक शो में वाॅटर सप्लाय का मसला सामने रखा। ऐसे में वहां पर विवाद गहरा गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। उल्लेखनीय है कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रत्याशी पिल्लई पर कुर्सियों से हमला भी किया गया।

ऐसे में स्टूडियो में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि जाॅन रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी से चावरा से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता भी इस क्षेत्र से जनप्रतिनिधि रहे हैं। इस बार भी जाॅन की जीत तय मानी जा रही है।

Related News