कन्हैया पर हुआ हमला...!

नागपुर : जवाहरलाल नेहरू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। नागपुर में कन्हैया की गाड़ी पर लोगों ने पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी से माहौल गर्मा गया। इस तरह के हंगामे के बाद पुलिस ने करीब 5 लोगों को पकड़ लिया है। कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले बजरंग दल के बताए जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब कन्हैया पर हमला किया गया हो। इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि कन्हैया पर कुछ लोग हमला करने वाले थे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी जवाहरलाल नेहरू छात्र संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमला हो चुका है। दरअसल कन्हैया कुमार को JNU में थप्पड़ मार दिया गया था और उनके साथ अभद्रता भी की गई थी।

बाद में युवक ने यह माना है कि उसने कन्हैया कुमार को सबक सिखाने के लिए इस तरह की बात की हो। इसके पूर्व कन्हैया कुमार पर हैदराबाद में जूता उछाले जाने की घटना भी सामने आई थी। जिस व्यक्ति ने कन्हैया पर जूता उछाला था उसे लोगों ने पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। 

Related News