शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.29 बजे 34.03 अंकों की गिरावट के साथ 27,653.27 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,354.40 अंकों पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,663.08 पर और निफ्टी 17.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,356.20 पर खुला।

Related News