बाप की हवस का शिकार बनी बेटी

हिमाचल प्रदेश / सोलन : हिमाचल के सोलन जिले में सौतेली बेटी से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने बताया की, "मैंने कुछ समय पहले ही दूसरी शादी की थी। कुछ समय से हवस का शिकार बना रहा था। उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दे रखी थी।" नेपाली मूल का यह परिवार सोलन में रहता है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पीडित लड़की की मां ने कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी। जिससे शादी हुई थी वह भी दो बच्चों का बाप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी पति उसकी बेटी को कुछ समय से हवस का शिकार बना रहा था। जब उसे पता चला तो सोलन पुलिस में मामला दर्ज करवाया। एएसपी भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस भादसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related News