बच्चों के लिए देसी बाॅन्ड बने SRK

शाहरुख खान का बच्चों के प्रति प्रेम तो जगजाहिर है। उन्होंने अपने बेटे आर्यन को खुश करने के लिए रा-वन में सुपर रोबोट को किरदार निभाया था। अब उन्होंने बच्चों को खुश करने के लिए एक नया तरीका निकाला। वह बच्चों के लिए देसी बाॅन्ड बने है। एसआरके इम्तियाज अली के फिल्म ‘द रिंग’ में नजर आ रहे हैं।

इसकी शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है। वह अपने प्रोडक्शन टीम के बच्चों को खुश करने के लिए देसी बाॅन्ड बने। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही है। शाहरूख ने टवीट्र पर इसकी तस्वीर साझा की है।  फोटो में अनुष्का के साथ दो लड़कियां भी नजर आ रही हैं। लेकिन अनुष्का एसआरके के जेम्स बाॅन्ड लुक से खुश नहीं है।

फोटो पोस्ट  करते हुए एसआरके ने दोनों विदेशी लड़कियों के बारे प्रतिक्रिया दी कि दोनों प्यारी बच्ची बेहद खुश थी। लेकिन अनुष्का सुधार नहीं कर सकी। अनुष्का और एसआरके की जोड़ी वैसे भी दर्शकों के बीच हिट है। ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है। 

Related News