श्रीलंकाई सेना ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो : एक बार फिर भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। दरअसल यह कहा गया है कि ये 6 मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में दाखिल  हो गए थे, जिसके बाद इन्हें पकड़ लिया गया। श्रीलंका के तटरक्षकों की मदद करते हुए श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को पकड़ लिया। पकड़े गए मछुआरों से दो ट्राॅलरों को जब्द कर मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। इन मछुआरों को कराईनगर ले जाया गया। श्रीलंका के मछुआरा संगठनों द्वारा श्रीलंकाई जलक्षेत्र में दाखिल हुए मछुआरों को छोड़ने की मांग पहले भी उठती रही है।

एक बार फिर यह मांग उठी और श्रीलंका के मछुआरा संगठन ने भारत के तमिलनाडु के मछुआरा संगठन की मांग को ठुकरा दिया। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच भी इस तरह की चर्चा होती रही है। कई बार श्रीलंका और भारत के मछुआरों को दोनों ही देशों ने मुक्त कर दिया लेकिन कुछ मौके ऐसे भी रहे जब दोनों ही देशों में सहमति नहीं बनी और श्रीलंकाई सरकार ने भारतीय मछुआरों को मुक्त नहीं किया।  

Related News