भारत के कहने पर श्रीलंका पाकिस्तान से नहीं करेगा डील

नई दिल्ली: भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने पाकिस्तान से लड़ाकू विमान खरीदने के लिए किया गया  अपना करार टाल दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में भारत की तरफ से दी गई कड़ी प्रतिक्रिया पर श्रीलंका ने तुरंत ही पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना को फ़िलहाल टाल दीया है।

श्रीलंका ने पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए तकरीबन 40 करोड़ डॉलर यानि 2675 करोड़ रुपये में यह सौदा तय किया था। श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच में होने वाले इस समझोते से भारत को इस कारण से आपत्ति थी की इस समझौते के होने से चीन या पाकिस्तान को श्रीलंका में मेंटनेंस और ट्रेनिंग के लिए जमने का मौका मिल सकता था। इससे श्रीलंका की पाकिस्तान और चीनी फौज से नजदीकी बढ़ती और यह भारत के लिए एक चिंता वाली बात है।

श्रीलंका के द्वारा पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने पर भारत ने श्रीलंका को अपने बयान में कहा था कि श्रीलंका पाकिस्तान से जो विमान खरीद रहा है वह बहुत ज्यादा अच्छे नही है. इस बाबत भारत ने इसके तकनीकी पहलुओ पर भी श्रीलंका को आगाह किया. 

 

Related News