अखिलेश की नाराजगी के बाद हुई सपा नेताओं की घर वापसी

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयासों के चलते सपा के दो नेताओं सुनील सिंह यादव और आनंद भदौरिया का निलंबन सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने वापस ले लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दोनों नेताओं के निलंबन से नाराज़ थे और वे सैफई महोत्सव का शुभारंभ करने नहीं गए थे। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव की ओर से एक बयान जारी किया गया। अपने बयान में साजन और भदौरिया का निलंबन वापसी का संदेश उन्होंने दिया।

मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया का निलंबन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में मिले प्रत्यावेदन पर विचार किया गया। जिसके बाद दोनों नेताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अपने दोनों नज़दीकियों सुनील यादव और आनंद भदौरिया को पार्टी से निष्कासित करने को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रमुख और सांसद मुलायम सिंह यादव के बीच अपनी नाराजगी व्यक्त की। दोनों नेताओं की इस बारे में चर्चा हुई थी। इस मामले में बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव को मनाने हेतु लखनऊ पहुंचे थे।

Related News