महागठबंधन को लेकर हो रही तैयारी, आरएलडी ने किया सीटों के बंटवारे पर विवाद

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान होने के पहले कांग्रेस, समाजवादी पाटी व अन्य दलों मेें गठबंधन द्वारा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में काबिज होने से रोकने के लिए महागठबंधन बनाने की कवायदें कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि महागठबंधन की घोषणा जल्द हो सकती है। कांग्रेस और अन्य दलों के बीच सीटों के विभाजन को लेकर चर्चा चल रही है। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि आरएलडी गठबंधन का भाग नहीं बन रही है।

मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लिए 103 सीटें छोड़ सकती है।  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अध्यक्ष नरेश उत्तम, मंत्री अहमद हसन और किरनमय नंदा के मध्य गठबंधन की सीटों को लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है।

पार्टी ने गठबंधन के मसौदे को फाइनल स्वरूप दिए जाने का इंतजार किए बिना विभिन्न सीटों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हासिल करने को लेकर आवश्यक फार्म ए बी बांटना प्रारंभ कर दिया है। आरएलडी गठबंधन को लेकर 40 सीटों पर चर्चा कर रही है लेकिन दोनों दलों के बीच अभी बात नहीं बनी है। समाजवादी पार्टी आरएलडी को 20 से अधिक सीटें नहीं देना चाहती है।

 

Related News