'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का ऑफर

जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में वहां की मेयर ने अपने पुरे ही जीवनकाल में 'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का ऑफर दिया जा रहा हैं. आपको बता दे की लड़कियों की वर्जिनिटी का मुद्दा हमेशा से ही प्रकाश में रहा है तथा लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर कभी धर्म तो कभी उनकी पवित्रता तक की बात को उठाया जाता रहा है तो कभी लड़कियों की वर्जिनटी को कंपनियां बाजार में बेचती हैं अब दक्षिण अफ्रीका में 'पवित्र' रहने वाली लड़कियों को स्कॉलरशिप का एक शानदार ऑफर प्रदान किया जा रहा हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है कि दक्षिण अफ्रीका के ऊथुकेला जिले की मेयर डुडु माजिबूको ने 16 युवा लड़कियों को कॉलेज स्कॉलरशिप दी है। उनके इस फैसले पर सवाल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि ये लड़कियां वर्जिन हैं। इस पर मेयर ने अपनी दलील में कहा है कि ऐसा करने से दूसरी अन्य लड़कियों को भी 'पवित्र' और पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी।

जिन लड़कियों को ये स्कॉलरशिप दी गई हैं उन्हें ये शर्त मानने के लिए मजबूर किया गया है कि वे वर्जिन रहेंगी. तथा इसके साथ साथ इन लड़कियों की जब तक पूरी शिक्षा समाप्त नही हो जाती तब तक यह सभी अपने कौमार्य की जांच भी कराती रहेगी.   

 

 

Related News