सोनिया ने किया प्रियंका के घर का मुआयना

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी राजनीतिक व्यस्तता से कुछ समय निकालकर अपनी बेटी की खुशियों को साझा करने पहुंची। जी हां, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में शिमला के करीब छराबड़ा में अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के नए मकान को देखने पहुंची।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने शिमला में अपनी बेटी का निर्माणाधीन मकान देखा और उन्होंने वहां पूरे मकान का अवलोकन किया। यहां भवन निर्माण को लेकर आर्किट्रेक्ट मौजूद थे। उन्होंने आर्किट्रेक्स से सलाह - मशविरा कर उपरी क्षेत्र में कुछ आंशिक बदलाव करने की बात भी कही। उन्होंने नक्शे के अनुसार मकान का निरीक्षण किया।

यही नहीं सोनिया गाड़ी में लौटी वाईल्ड फ्लावर हाॅल गई और उन्होंने भवन निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सोनिया ने वहां से कुछ दूरी पर स्थित वाईल्ड फ्लावर हाॅल का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने कुछ देर विश्राम भी किया।

Related News