नीतिश के शपथग्रहण में पहुंचेंगे सोनिया - राहुल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद महागठबंधन बेहद उत्साहित है। महागठबंधन के घटक दल अपनी ताजपोशी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सभी में मुख्यमंत्री नीतिश के दुबारा शपथग्रहण समारोह के उत्साह का संचार हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि नीतिश के शपथ ग्रहण समारोह में बड़े पैमाने पर बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इन हस्तियों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह की योजना है। कार्यक्रम में देश की हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निमंत्रण देने के साथ ही कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। महागठबंधन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अलग - अलग निमंत्रण भेजा जाएगा।

माना जा रहा है कि दोनों में से कोई एक ही नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आदि की भागीदारी करने की संभावना है।

Related News