सोनाक्षी ने कहा अज्ञानता या लापरवाही पर बैन क्यों नहीं

बॉलीवुड मे दबंग गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नेटवर्किंग साइट का बहुत इस्तेमाल करती है। वे हर खबर पर अपना सुझाव देती है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक सवाल उठाया था कि अज्ञानता या लापरवाही पर बैन क्यों नहीं लगाया जाता है। सोनाक्षी ने भारत को भी 'बैन-इस्तान' बताया है। महाराष्ट्र मे अभी मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सोनाक्षी ने इसी बात पर ट्वीट किया है।   सोनाक्षी ने कहा कि भारत एक आजाद देश है। इन्टरनेट पर सोनाक्षी के कुछ विरोधी भी है जो सोनाक्षी की इस बात से सहमत नहीं है। सोनाक्षी के ट्वीट पर उनके विरोधियो ने सोनाक्षी की पुरानी बात को पकड़ लिया। सोनाक्षी ने कुछ समय पहले कहा था कि रक्षा मंत्री को जानवरो की खाल से बनी चीज़ों को बंद करवाना चाहिए। मुंबई मे अभी मांस की बिक्री को बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अभी जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व है। पिछले साल तो मांस की बिक्री सिर्फ 4 दिनो के लिए बंद की गई थी। इस बार पूरे 8 दिन तक मांस की बिक्री नहीं होगी।

Related News